कंगना रनौत ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर में लिया आशीर्वाद

कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत मंगलवार को कोलकाता पहुंचीं और सीधे कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने गईं। उन्होंने महामाया मां काली के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
पश्चिम बंगाल में इस महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होंगे। इसके पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना कोलकाता पहुंची और मंदिर दर्शन के साथ ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के संकेत दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पारंपरिक अंदाज में मंदिर दर्शन
कंगना रनौत इस अवसर पर पिंक सिल्क साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं। उनके लुक को पारंपरिक गहनों के साथ पूरा किया गया। कालीघाट मंदिर के अलावा उन्होंने नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी दर्शन किए।
पर्दे पर वापसी की तैयारी
अभिनय से कुछ समय दूर रहने के बाद कंगना अब फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने पहले अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन किया था। अब वे राष्ट्रभक्ति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं। राजनीति में भी कंगना अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.