कांवड़ यात्रा: बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर पुलिस सतर्क, वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन

बिजनौर: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले सभी हल्के और भारी वाहनों को अब मुजफ्फरनगर मार्ग से होकर ही जाना होगा। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेरठ और मुजफ्फरनगर से बिजनौर की ओर बढ़ने वाले भारी वाहनों को मीरापुर में बाईपास पर रोककर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच रवाना किया जाएगा।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और हादसों से बचाव के लिए यह कदम उठाया है। पहले यह व्यवस्था पांच फरवरी से लागू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसे आठ फरवरी से प्रभावी किया गया। कांवड़ियों के वाहनों को भागूवाला और मंडावर मार्ग से हरिद्वार भेजा जाएगा, जबकि अन्य सभी वाहनों को वाया मुजफ्फरनगर मार्ग से जाना होगा।
बढ़ी वाहनों की आवाजाही, पुलिस तैनात
बिजनौर की ओर से मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण मार्ग पर ट्रैफिक भी बढ़ गया है। हादसों को रोकने के लिए सभी प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
मोंटी तिराहे पर भारी वाहनों की लंबी लाइन
प्रशासन ने दिन में भारी वाहनों के बिजनौर आने पर रोक लगा रखी है। इसके चलते मुजफ्फरनगर, मेरठ और अन्य क्षेत्रों से आने वाले सभी भारी वाहनों को मीरापुर के मोंटी तिराहे पर रोककर सड़क पर खड़ा किया जा रहा है। रविवार को बाईपास पर ट्रकों की लंबी कतारें देखी गईं।
मुजफ्फरनगर के जरिए नए मार्ग से गुजरेंगे वाहन
अब बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले सभी हल्के और भारी वाहन गंगा बैराज, देवल, मीरापुर, जानसठ होते हुए मुजफ्फरनगर बाईपास से होकर यात्रा करेंगे। इस मार्ग के प्रमुख स्थलों जैसे गंगा बैराज, मोंटी तिराहा, जानसठ और मुजफ्फरनगर बाईपास पर पुलिस की सतत तैनाती सुनिश्चित की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.