HDL को बढ़ाकर दिल को रखें स्वस्थ, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी विकल्प

नई दिल्ली। स्वस्थ दिल के लिए कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर ऊँचा और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर कम होना हार्ट की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सामान्य तौर पर पुरुषों में HDL का स्तर 40 से अधिक और महिलाओं में 50 से अधिक होना चाहिए।
HDL बढ़ाने के लिए जरूरी फैट्स
-
मोनोसैचुरेटेड फैट्स: यह मुख्य रूप से पौधों से प्राप्त होने वाले तेलों और खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
-
पॉलीसैचुरेटेड फैट्स: इसका प्रमुख स्रोत ऑयली फिश और कुछ प्लांट-बेस्ड खाद्य पदार्थ होते हैं।
-
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स: HDL बढ़ाने के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड को कम करता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
डाइट में शामिल करें ये हेल्दी विकल्प
-
फैटी फिश: सैल्मन, हिल्सा, बांगड़ा और एंकोवी जैसी मछलियों में ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा होती है। इन्हें हफ्ते में कम से कम दो बार खाना HDL बढ़ाने में मदद करता है और दिल को स्वस्थ रखता है।
-
अलसी के बीज: ये छोटे-छोटे बीज ओमेगा-3 और सॉल्यूबल फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और HDL को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।
-
नट्स: अखरोट, बादाम और पिस्ता जैसे नट्स HDL को सीधे बढ़ाते नहीं, लेकिन इसके कामकाज को बेहतर बनाते हैं। यह लिवर को बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद करता है।
-
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल: HDL बढ़ाने और LDL कम करने में सहायक। कुकिंग के अलावा इसे सलाद पर ड्रेसेिंग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
सतरंगी फल और सब्जियां: रंग-बिरंगे फल और सब्जियां HDL बढ़ाने में मदद करती हैं। खासकर सेब, बेरीज, शिमला मिर्च, शकरकंद और ग्रेपफ्रूट लाभकारी माने जाते हैं। इन्हें स्नैक के रूप में लिया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.