मधेपुरा: नाला निर्माण स्थल पर विधायक पर श्रमिक ने लगाया मारपीट का आरोप

मधेपुरा। शहर में बुडको के तहत जेबी कंपनी द्वारा चलाए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान काम कर रहे श्रमिक सोनू निगम ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने उन्हें और अन्य मजदूरों को मारपीट और गाली-गलौज का शिकार बनाया।
पीड़ित सोनू निगम, जो अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के भीमा गांव के निवासी हैं, के आवेदन पर कांड संख्या 1134/25 दर्ज की गई है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है।
श्रमिक ने बताया कि घटना 23 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे पूर्णिया गोला चौक के पास हुई। कार्यस्थल पर विधायक प्रो. चंद्रशेखर अपने करीब दस साथियों के साथ पहुंचे और उन पर लप्पड़-थप्पड़ चलाते हुए गालियां दीं। घटना के बाद सभी मजदूर कार्यस्थल से सुरक्षित निकल गए।
सोनू निगम ने यह भी कहा कि इससे पहले पूर्व मुखिया मुन्ना यादव द्वारा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से पैसों की मांग की गई थी। वह एक गरीब मजदूर हैं और अपनी कमाई से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस मामले में विधायक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.