बांकीपुर सीट पर मतदान के बीच हंगामा, भाजपा और जन सुराज कार्यकर्ताओं में झड़प

HIGHLIGHTS
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है।
- भाजपा और जन सुराज कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, पुलिस ने मामला संभाला।
- भाजपा ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे।
पटना। हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
मतदान के दौरान किदवईपुरी के बूथ संख्या 101, 102 और 103 पर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस की मौजूदगी में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया।
जन सुराज के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए अभिषेक कुमार बंटी कुछ लोगों के साथ पहुंचकर दबाव बना रहे थे और मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा था।
वहीं, पीएनटी कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर भी जन सुराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि बूथ के अंदर कुछ लोग मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे हैं।
प्रशांत किशोर पर भाजपा ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
दूसरी ओर भाजपा ने जन सुराज पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर फर्जी मतदाताओं से वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी पीठासीन अधिकारियों से प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं के सत्यापन की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि फर्जी वोटरों के जरिए माहौल बनाने की कोशिश सफल नहीं होगी और बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ है।
उपचुनाव पर टिकी देशभर की नजर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता समेत कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर हो रहे चुनाव को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.