बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई रिक्तियों की सूची

HIGHLIGHTS
- बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की प्रक्रिया शुरू, BPSC को 32,388 पदों की अधियाचना भेजी गई।
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम बताया।
- TRE-4 में कक्षा 1 से 12 तक विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है।
शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अपने एक्स (X) हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी और इसे बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया युवाओं के लिए बड़ा कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने बताया कि TRE-4 के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए रखे गए हैं।
TRE-4 में पदों का विवरण
- कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
- कक्षा 11 से 12: 16,101 पद
- कुल पद: 32,388
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर देने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
अधियाचना BPSC को भेजे जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग की ओर से जारी होने वाले TRE-4 भर्ती विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया पर है। लंबे समय से अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.