मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी क्रेन; 8 लोग घायल

HIGHLIGHTS
- हादसा कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच कुरैशी नगर इलाके में हुआ।
- घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
- क्रेन की मदद से JCB मशीन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था।
मुंबई। मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। क्रेन की मदद से JCB मशीन को उठाकर शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान क्रेन एक घर पर गिर गई। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। क्रेन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके को खाली कराया।
अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में एक घर पर क्रेन गिरने से आठ लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा ट्रॉम्बे रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) की एक क्रेन पास की वर्क साइट से कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पर गिर गई। हालांकि, इससे ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि यह लाइन मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए बनी है।
कब हुई घटना?
यह हादसा रात करीब 2:30 बजे कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच कुरैशी नगर इलाके में हुआ। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की मदद से JCB मशीन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन को उठाकर ले जा रही JCB अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद क्रेन पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर भी जा गिरी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.