सिनेमा जगत को बड़ा झटका, अभिनेत्री आशा सिंह का निधन

HIGHLIGHTS
- आशा सिंह 1970 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय थीं।
- उन्होंने फिल्मों के साथ टेलीविजन में भी काम किया था।
- अभिनेत्री लंबे समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं।
सिनेमा जगत ने एक और दिग्गज कलाकार को खो दिया है। फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री आशा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन फेफड़ों के संक्रमण से लंबी बीमारी के बाद हुआ। वह पिछले तीन महीनों से इस बीमारी से जूझ रही थीं।
अभिनेत्री के निधन से करीबियों को लगा सदमा
भारतीय मनोरंजन जगत में एक जाना-पहचाना और पसंद किया जाने वाला चेहरा रहीं आशा सिंह ने कई दशकों तक सिनेमा और टेलीविजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अचानक निधन से परिवार, दोस्तों और उनके अभिनय को पसंद करने वाले लोगों को गहरा सदमा लगा है।
अदाकारी से बनाई पहचान
आशा सिंह 1970 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय थीं और उन्होंने एक क्लासिक अभिनेत्री के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया और अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह को बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी शो ‘महाभारत’ में कृपी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। मनोरंजन जगत में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.