गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल के पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा, कल होगा विस्तार

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है। इसके पहले आज राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार, आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में लगभग 10 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है और वर्तमान मंत्रियों में से करीब आधे को बदला जा सकता है।
मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11:30 बजे निर्धारित है। वर्तमान गुजरात मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कुल 17 सदस्य हैं, जिनमें आठ कैबिनेट स्तर के और आठ राज्य मंत्री (एमओएस) हैं। 182 सदस्यीय विधानसभा वाले गुजरात में, कुल सदन की संख्या का 15 प्रतिशत यानी 27 मंत्री ही हो सकते हैं।
इस महीने की शुरुआत में, राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी के गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.