मोगा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

मोगा: एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर थाना कोटईसे खां के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जनकराज और पुलिस चौकी दौलेवाला के इंचार्ज एसआई गुरभेज सिंह की टीम, सहायक थानेदार मनप्रीत सिंह की अगुवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल, मैगजीन, 20 कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी धर्मकोट राजेश ठाकुर ने बताया कि सहायक थानेदार मनप्रीत सिंह और उनकी पुलिस टीम को थाना कोटईसे खां क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि दविंदर सिंह नामक अपराधी, जो अपने साथियों के साथ कई अपराधों में शामिल है, मोगा से मक्खू की ओर अवैध हथियारों की सप्लाई करने जा रहा है। दविंदर सिंह पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई मामलों में पुलिस को वांछित था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दविंदर सिंह और उसके साले अजीत सिंह (उर्फ हंस) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल, एक 30 बोर पिस्टल सहित मैगजीन, 16 कारतूस, एक गलोक 9एमएम पिस्टल और चार कारतूस, तथा स्विफ्ट कार बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.