MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS समेत 36 अफसरों के तबादले, कई जिला पंचायतों के CEO बदले

HIGHLIGHTS
- सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किया।
- मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ।
- नगर निगम ग्वालियर, भोपाल और सतना में अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली।
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। आदेश के बाद जिला पंचायत, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और मंत्रालय स्तर पर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी IAS तबादला आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ युवा अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम और विकास प्राधिकरण में भी बदलाव
अभिषेक चौधरी (2018 बैच) को जिला पंचायत धार के सीईओ पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है।
अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) को जिला पंचायत दतिया के सीईओ पद से अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को नगर निगम सतना का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विवेक के.व्ही. (2020) को जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला पंचायतों में बदले कई CEO
जिला पंचायत स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त पद से हटाकर जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ बनाया गया है। वहीं जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली से जिला पंचायत सागर का सीईओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नवीत कुमार धुर्वे को देवास, सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा, अभिषेक सराफ को सीधी, सौम्या आनंद को खंडवा, ऐश्वर्य वर्मा को श्योपुर, आशीष को टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को बड़वानी और तनुश्री मीणा को जिला पंचायत बालाघाट का सीईओ बनाया गया है।
मंत्रालय में भी नई जिम्मेदारियां
मंत्रालय स्तर पर संजना जैन को उप सचिव, जल संसाधन विभाग, ज्योति शर्मा को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव, लोक निर्माण विभाग और अनिल कुमार डामोर को उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़ और सोनाली देव को भी उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।
मैदानी प्रशासन में भी बड़ा बदलाव
सरकार ने मैदानी प्रशासन में भी बदलाव किया है। काजल जावला को राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल में अपर मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही आशीष कुमार को बीना (सागर), अनिकेत शांडिल्य को बैहर (बालाघाट), आकाश अग्रवाल को मझौली (सीधी), पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी (धार), सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर (सिंगरौली), कुलदीप पटेल को बिछिया (मंडला), जामदार फरहान इरफान को शहपुरा (डिंडौरी), ठाकरे ऋषिकेष विजय को बिजावर (छतरपुर) और नवकिरण कौर को डबरा (ग्वालियर) का एसडीओ (राजस्व) बनाया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसर भी बदले
IAS अधिकारियों के तबादलों के साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश भी जारी किया है।
अनुपमा चौहान (RR 2006) को जिला पंचायत शाजापुर के सीईओ पद से हटाकर अपर कलेक्टर हरदा बनाया गया है।
शैलेंद्र सिंह सोलंकी (RR 2007) को जिला पंचायत सीधी के सीईओ पद से हटाकर जिला पंचायत शाजापुर का सीईओ बनाया गया है।
मेहताब सिंह गुर्जर (RR 2008) को जिला पंचायत रीवा के सीईओ पद से हटाकर उप सचिव, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
गणेश कुमार जायसवाल (RR 2012) को जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक पद से हटाकर जिला पंचायत बैतूल का सीईओ नियुक्त किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.