मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी

मुंबई / बेंगलुरु। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास और बेंगलुरु में उनके पब ‘बैस्टियन’ पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।
जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें कई घंटे से शिल्पा शेट्टी के घर और संबंधित स्थानों पर दस्तावेज और रिकॉर्ड जांच रही हैं। विभाग रेस्टोरेंट संचालन से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और टैक्स भुगतान के दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है।
बेंगलुरु स्थित ‘बैस्टियन’ पब जो सेंट मार्क्स रोड पर है और शहर के महंगे पब्स में गिना जाता है पर भी बुधवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, पब से जुड़े वित्तीय और टैक्स दस्तावेजों की जांच की जा रही है, क्योंकि कुछ लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी।
छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स टीम में दस से अधिक अधिकारी शामिल थे। विभाग ने पब और अन्य संबंधित ठिकानों के दस्तावेजों की समीक्षा कर वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत जांच सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.