मुंबई इंडियंस ने 13 साल की हार का सिलसिला तोड़ा, KKR को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लगातार 13 सीज़न से जारी अपनी शुरुआत में हार का सिलसिला तोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए इस मैच में मुंबई ने आखिरी ओवर में 221 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन की धमाकेदार पारियों ने मुंबई को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
रहाणे और रघुवंशी ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 220 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नए ओपनर फिन ऐलन (37) के साथ 69 रन की मजबूत शुरुआत दी। रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि युवा अंगकृष रघुवंशी (51) ने भी टीम को मजबूती दी। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने ही प्रभाव दिखाया और 3 विकेट अपने नाम किए।
रोहित-रिकल्टन की जोड़ी ने मैच मुड़ दिया मुंबई के पक्ष में
मुंबई की ओपनिंग जोड़ी ने KKR के स्कोर का जवाब जोरदार अंदाज में दिया। रोहित शर्मा (78) और रायन रिकल्टन (81) ने केवल 11.5 ओवर में 148 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। दोनों ने तेजी से अर्धशतक पूरे किए और टीम को जीत की दिशा में अग्रसर किया। अंततः मुंबई ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
इतिहास रचा, टूटा 13 सीजन का सिलसिला
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रनचेज हासिल किया। इससे पहले उनका सर्वोच्च रनचेज 219 रन का था। यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि टीम ने लगातार 13 साल से नए सीजन के पहले मैच में हार का सिलसिला झेला था। हालांकि, इस दौरान मुंबई ने अपने पांच आईपीएल खिताब भी जीत रखे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.