मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी केस में कुल 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब बड़ा पुलिस एक्शन हुआ है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को राजस्थान से पकड़कर मुंबई लाया जा रहा है। अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम
मुंबई क्राइम ब्रांच इस घटना की जांच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार कर रही है।
आईएमपीए ने जताई चिंता
इसी बीच, इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले पर अपनी चिंता व्यक्त की। पत्र में उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की तुरंत जांच करने और सुरक्षा के उचित कदम उठाने की अपील की।
आईएमपीए ने पत्र में बताया कि इस घटना ने फिल्म उद्योग में चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। उन्होंने रोहित शेट्टी के योगदान को भी रेखांकित किया, बताया कि उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध करने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय पहलों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। इसलिए उनके घर पर गोलीबारी की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.