हिमाचल में 20 कानूनगो पदोन्नत होकर बने नायब तहसीलदार, नई तैनाती के आदेश जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग ने कांगड़ा मंडल में नव-पदोन्नत 20 कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद विभिन्न जिलों में नई तैनाती दे दी है। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही विभाग ने एक तहसीलदार और दो नायब तहसीलदारों के तबादले भी किए हैं। नई तैनाती के तहत अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों, उप-तहसीलों और विभागीय कार्यालयों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार इकबाल सिंह को मझीन (कांगड़ा), राज कुमार को शाहपुर (कांगड़ा), अजय कुमार को सिहुंता (चंबा), रमन कुमार को खुंडियां (कांगड़ा), कमल देव को चढ़ियार (कांगड़ा) और सतीश पुरी को ऊना में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राकेश कुमार को नायब तहसीलदार (पेशी) बंदोबस्त कार्यालय कांगड़ा, रविंद्र कुमार को डुलेहड़ (ऊना), परवीन कौर को एनटी लैंड रिफॉर्म्स, डीसी कार्यालय ऊना, प्रेम चंद को एसएनटी सर्किल सुजानपुर (हमीरपुर), बलजीत सिंह को एसएनटी सर्किल ऊना और पवन कुमार को ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) में जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही सतीश कुमार को मेहतपुर (ऊना), परवेश कुमारी को एसएनटी सर्किल बिजहड़ी (हमीरपुर), धर्मपाल को एसएनटी सर्किल हमीरपुर-2, शरवन सिंह को तहसील कार्यालय चुवाड़ी (चंबा), सतीश कुमार को तहसील कार्यालय हरोली (ऊना), पवन कुमार को उप-तहसील भरवाईं (ऊना), विचित्र सिंह को तहसील कार्यालय धर्मशाला (कांगड़ा) और राजेश कुमार को मंदिर अधिकारी, बाबा बालकनाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध (हमीरपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन अधिकारियों का तबादला
अधिसूचना में तीन अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। स्वाति वालिया को सिहुंता (चंबा) से स्थानांतरित कर उप-तहसील सदवां (कांगड़ा) भेजा गया है। वहीं बृज लाल को टिक्कर (शिमला) से उप-तहसील लोहारघाट (सोलन) और मेहर चंद को डोडरा क्वार में प्रस्तावित तैनाती के स्थान पर अब टिक्कर (शिमला) तहसील कार्यालय में समायोजित किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.