लेह में सामान्य हो रहे हालात, स्कूल और दुकानें खुली, पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू

HIGHLIGHTS
- लेह जिले में स्थिति में सुधार के बाद प्रशासन ने प्रतिबंधों में ढील दे दी है।
- आदेशानुसार आज से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल खुल जाएंगे।
- इसके अलावा, जिले की दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संचालित होंगी।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी बसों को भी परिचालन की अनुमति दे दी गई है।
- एडिशन डिप्टी कमिश्नर गुलाम मोहम्मद ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
- इससे पहले कक्षा आठ तक के स्कूलों को पहले ही खोल दिया गया था।
लेह। लेह जिले में स्थिति में सुधार के बाद प्रशासन ने प्रतिबंधों में ढील दे दी है। आदेशानुसार आज से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल खुल जाएंगे। इसके अलावा, जिले की दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संचालित होंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी बसों को भी परिचालन की अनुमति दे दी गई है।
एडिशन डिप्टी कमिश्नर गुलाम मोहम्मद ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इससे पहले कक्षा आठ तक के स्कूलों को पहले ही खोल दिया गया था। प्रशासन जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता भी हर दिन लेह में पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा ले रहे हैं।
हालांकि, इंटरनेट सेवाओं पर अभी भी रोक है और इन्हें मंगलवार, सात अक्तूबर तक के लिए स्थगित किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू करने से पहले स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इंटरनेट की अनुपलब्धता से स्थानीय लोगों और विशेष रूप से छात्रों को परेशानी हो रही है।
न्यायिक जांच की मांग बढ़ी
लेह में हाल ही में हुई हिंसा की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश के बावजूद स्थानीय लोग न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। निवासी जे अंगमो ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच एक हाईकोर्ट से रिटायर्ड जज द्वारा कराई जानी चाहिए। उन्होंने मजिस्ट्रेटी जांच की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.