पाकिस्तान ने की ट्रंप से नेतन्याहू को किडनैप करने की अपील, कहा– ‘मानवता का सबसे बड़ा अपराधी’

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका वास्तव में मानवता में विश्वास करता है, तो उसे नेतन्याहू को उसी तरह किडनैप करना चाहिए, जैसे उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ किया था।
आसिफ ने तुर्की को भी इस मामले में नेतन्याहू को पकड़ने का विकल्प सुझाया और कहा कि पाकिस्तान उसे इस कदम में पूरी मदद करेगा। उन्होंने नेतन्याहू को “मानवता का सबसे बड़ा अपराधी” बताया और गाजा में फिलिस्तीनियों पर किए गए अत्याचारों को इतिहास में अद्वितीय बताया।
उन्होंने आगे कहा, “पिछले 4,000–5,000 सालों में किसी भी समुदाय ने वह नहीं किया जो इजराइल ने फिलिस्तीनियों के साथ किया। नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है।” आसिफ ने उन लोगों के खिलाफ भी सवाल उठाए जो ऐसे अपराधियों का समर्थन करते हैं।
पूर्व रक्षा मंत्री ने बार-बार अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ICC ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसे इजरायल ने खारिज कर दिया था।
आसिफ के बयान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का उदाहरण भी शामिल था। अमेरिका ने 3 जनवरी को मादुरो और उनकी पत्नी को उनके घर से हिरासत में लिया था। मादुरो पर नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा, जबकि मादुरो का दावा है कि उन्हें अवैध रूप से किडनैप किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.