पुरी में बस के अंदर यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला, 5 घायल

भुवनेश्वर: पुरी जिले के कणास ब्लॉक में एक ओडिशा राज्य परिवहन की बस में यात्रियों पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें हमलावर युवक भी शामिल है। सभी घायलों को कणास कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब बस हर्षपड़ा से सत्यबादी सुकला की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक बस में जबरदस्ती घुसा और यात्रियों पर अंधाधुंध हमला करने लगा। हमले के बाद बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने मिलकर हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने हमलावर की पहचान तपन भोई के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में सवार कुछ यात्रियों के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी हो सकती है, हालांकि हमले का असली मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस घटना के बाद पुलिस ने बस मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और पेट्रोलिंग तेज कर दी है ताकि आगे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बता दें कि हाल ही में जिले में अपराध नियंत्रण और नशामुक्त माहौल बनाने के लिए ‘ऑपरेशन चक्र’ अभियान शुरू किया गया था, लेकिन इस हिंसक घटना ने अभियान के सामने चुनौती बढ़ा दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.