पद्म विजेताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई, सेवा को बताया समाज की ताकत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट सेवाएं, समर्पण और नवाचार देश और समाज को नई दिशा देते हैं।
प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह सम्मान केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि उस निरंतर प्रतिबद्धता और श्रेष्ठता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। गौरतलब है कि सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें सामाजिक बदलाव के अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व अपने कार्यों से राष्ट्र की प्रगति को गति देने वाले प्रेरणास्रोत हैं।
अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि इन सम्मानित लोगों की असाधारण उपलब्धियां, नवीन सोच और निरंतर मेहनत देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पद्म पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रतिभाओं को पहचानने की सोच का प्रतिबिंब हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.