अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर विरोध

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के परिवार से मिले।
- अंकिता के माता-पिता दुष्यंत गौतम पर आरोप लगा रहे हैं।
- कांग्रेस ने मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई।
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता भंडारी के परिवार से मिले। प्रियंका गांधी भी वहां पहुंचीं। अंकिता भंडारी के माता-पिता मामले के विरोध में इंडिया गेट पर मौजूद हैं। वे भाजपा नेता दुष्यंत गौतम पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्हें हाल ही में सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना भी उनके साथ इंडिया गेट पर मौजूद हैं।
दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के माता-पिता ने हत्याकांड में शामिल वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिया था, लेकिन इसके बावजूद मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई गई। पार्टी का कहना है कि इसके बजाय भाजपा सरकार ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया।
इस निर्णय के विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में मौन उपवास किया।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले को महिला विरोधी बताते हुए उत्तराखंड के लिए कलंक के समान बताया। पार्टी का कहना है कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक इस प्रकरण से जुड़े सवालों का समाधान नहीं हो सकता।
इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपने समर्थकों के साथ देहरादून के गांधी पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास किया। कांग्रेस ने इस विरोध के जरिए अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सवालों की जांच कराने और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी। भाजपा महानगर कार्यालय में कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेस वार्ता की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.