आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना, सुखविंद्र सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ओकओवर शिमला से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा प्रदान की गई इस राहत सामग्री में 161 किट शामिल हैं, जिनमें राशन, बर्तन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। ये सामग्री संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेटों के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लायंस क्लब के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, "इस मानसून सीजन में राज्य में व्यापक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना करते हैं। राज्य सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद हरसंभव मदद प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।"
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023 की तर्ज पर वर्ष 2025 में भी आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश बत्रा, मल्टीपल चेयर कोऑर्डिनेटर रमन गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव धीरज जैन, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, रीजन चेयरपर्सन रजनीश कतना, शिमला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैद, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉ. आर.के. जिष्टू और क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.