30 थाली के ऑर्डर के जाल में फंसा रेस्टोरेंट मालिक, 71 हजार रुपये मिनटों में गायब

बिजनौर। शास्त्री चौक के पास स्थित वैष्णो भोजनालय के मालिक गजेंद्र कुमार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि 30 थालियों और समान संख्या में पानी की बोतलों का ऑर्डर देने के नाम पर उनके खाते से मात्र डेढ़ मिनट में 71 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई।
घटना के अनुसार, गजेंद्र कुमार को एक फोन कॉल आया, जिसमें व्यक्ति ने 30 थाली और पानी की बोतलें पैक करने का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद कॉल करके उसने ऑर्डर की पुष्टि की। गजेंद्र ने पहले भुगतान करने की शर्त रखी, लेकिन आरोपी ने फोन पे का बार कोड मांग लिया और यह कहकर कि भुगतान नहीं हो रहा, मोबाइल नंबर के जरिए रकम भेजने की बात कही।
कुछ ही सेकंड में दो-दो रुपये के लेन-देन दिखाकर ओटीपी हासिल कर ली गई और 90 सेकंड के भीतर गजेंद्र के खाते से 71 हजार रुपये निकल गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताया और अगले पांच दिनों तक रोज ऑर्डर देने का झांसा देकर 30 हजार रुपये एडवांस में लेने की बात कही। गजेंद्र कुमार ने बताया कि पैसे जाने के बाद पैक किया गया खाना भी फेंकना पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.