लंबे समय बाद सैलजा पहुंचीं देहरादून, कांग्रेस कार्यकारिणी और रणनीति पर होगी चर्चा

देहरादून। लंबे समय बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा गुरुवार को देहरादून पहुंचीं। उनका मुख्य उद्देश्य राज्य के राजनीतिक माहौल और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का अवलोकन करना है।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में सैलजा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श करेंगी और आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि बैठक में न केवल कार्यकारिणी गठन के मसले पर चर्चा होगी, बल्कि प्रदेशभर में चल रहे अंकिता भंडारी हत्याकांड के खिलाफ न्याय की मांग, मनरेगा योजना से जुड़े मुद्दे और अन्य राजनीतिक व सामाजिक मामलों पर भी बातचीत होगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पार्टी के अन्य विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।
सैलजा की यह बैठक कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्निर्माण और आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिए अहम मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.