गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ी

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। गृह मंत्रालय से प्राप्त ताजा सुरक्षा इनपुट के बाद उनकी मौजूदा सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत दिल्ली और भोपाल स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री को पहले से ही जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। हालांकि, हालिया इनपुट को देखते हुए गृह मंत्रालय ने किसी भी संभावित चूक से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) और राज्य के मुख्य सचिव को स्पष्ट दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
निर्देश मिलते ही भोपाल और दिल्ली दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा कर दिया गया। भोपाल में 74 बंगला क्षेत्र स्थित उनके आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है, जबकि दिल्ली में सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है।
सुरक्षा इनपुट के बाद दोनों शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। देर रात तक भोपाल स्थित आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग और निगरानी को और सख्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क मोड में हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.