सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप: लगातार हो रही है उनके आवागमन पर नजर

दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उनके हर कदम पर नजर रखी जा रही है। अंगमो ने बताया कि वे जहां भी जाती हैं, एक कार उनका पीछा करती है। साथ ही, उनके साथ काम करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी पुलिस हिरासत में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
गीतांजलि अंगमो ने यह भी बताया कि एक शीर्ष संस्था के सदस्य ने उन्हें फोन किया और कहा कि डीएसपी ने संपर्क किया था। उन्हें बताया गया कि कुछ लोग वांगचुक से मिल सकते हैं, लेकिन लिखित अनुरोध पर इस संबंध में इंकार कर दिया गया।
उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कानून मंत्री को लिखे गए पत्र के बारे में कहा कि अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अंगमो ने स्पष्ट किया कि वांगचुक या उनकी गतिविधियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
गीतांजलि अंगमो ने यह भी कहा कि वे इस मामले को राजनीतिक मुद्दा या एजेंडा नहीं बनाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य विज्ञान, शिक्षा, पर्यावरण और युवाओं के हित में वांगचुक के प्रयासों को आगे बढ़ाना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.