शेयर बाजार में हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 80,628 के पार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 80,628.99 पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी में भी पिछले बंद की तुलना में 80 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज हुई और यह 24,736.50 के ऊपर कारोबार कर रहा था।
विशेषज्ञों का कहना है कि आज होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में ब्याज दर और अन्य नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। इस उम्मीद के साथ निवेशक बाजार में सकारात्मक रूख अपनाए हुए हैं।
सेंसेक्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ईटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। इसके विपरीत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एलएनटी और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सैंग सकारात्मक संकेत दे रहे हैं, जबकि जापान का निक्केई लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे।
पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 2,199.77 अंक (2.66%) और एनएसई निफ्टी में 672.35 अंक (2.65%) की गिरावट दर्ज की गई थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 5,687.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,843.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.