शेयर बाजार में तेजी, लेकिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट

आज शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक लगभग 280.56 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, सोना और चांदी के भाव में गिरावट जारी रही। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 490 रुपये की कमी दर्ज की गई और यह 1,07,650 रुपये पर पहुंच गया। चांदी भी 820 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर ट्रेड हो रही है।
बुलियन.कॉम के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने और चांदी के दाम कम हुए हैं। दिल्ली में चांदी की कीमत 1,040 रुपये गिरकर 1,23,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोने की कीमत 590 रुपये घटकर 1,07,160 रुपये हो गई।
मुंबई और लखनऊ में भी भाव में कमी देखी गई। मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 560 रुपये घटकर 1,07,380 रुपये हो गई। चांदी के दाम भी कम हुए। लखनऊ में सोने की कीमत 580 रुपये गिरकर 1,07,390 रुपये पर आ गई और चांदी की कीमत 970 रुपये घटकर 1,23,380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एमसीएक्स पर भी सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। 3 अक्टूबर को एक्सपायर होने वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 10 ग्राम सोने की कीमत 561 रुपये कम होकर 1,07,161 रुपये हो गई। वहीं, 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 1,000 रुपये की कमी हुई और चांदी 0.80 प्रतिशत घटकर 1,23,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.