टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर: कोहली-रोहित-गिल पर्थ पहुंचे, 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज

पर्थ। भारतीय वनडे टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कप्तान शुभमन गिल गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ पहुँच गए। टीम 19 अक्तूबर से पर्थ में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम के साथ पर्थ पहुंचे। सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी टीम के साथ हैं, जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर और बाकी कोचिंग स्टाफ शाम की उड़ान से दिल्ली से रवाना होंगे और बाद में टीम से जुड़ेंगे।
तीन मैचों का कार्यक्रम
पहला मुकाबला 19 अक्तूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे एडिलेड में 23 अक्टूबर को और तीसरा और अंतिम मैच सिडनी में 25 अक्टूबर को होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी, जो 29 अक्टूबर से शुरू होगी।
कोहली-रोहित की वापसी से बढ़ा रोमांच
यह वनडे सीरीज इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि यह विराट कोहली और रोहित शर्मा की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रखना चाहते हैं।
शुभमन गिल ने अनुभवी खिलाड़ियों का किया समर्थन
भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि टीम को कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अनुभव की जरूरत है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत के बाद कहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों का अनुभव और क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है और उनके साथ मिलकर टीम को मजबूत बनाया जा सकता है।
टीम में नया संतुलन और जोश
इस वनडे टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। कोहली और रोहित स्थिरता देंगे, जबकि यशस्वी जायसवाल, नितीश रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा बल्लेबाज आक्रामक शुरुआत करेंगे। तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह को बुमराह की अनुपस्थिति में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।
यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए नई दिशा तय करने और युवा कप्तान के नेतृत्व में टीम में संतुलन बनाए रखने का अवसर साबित हो सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.