राजोरी में आतंकियों ने एसओजी पर किया हमला, सेना और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी की

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के धार-साकरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान यह घटना हुई। सूत्रों के अनुसार, हमले में एसओजी के किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है।
आतंकियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए एसओजी ने भी फायरिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी लगते ही सेना और पैरा कमांडो घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने एसओजी के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने बताया कि राजोरी के कंडी थाना क्षेत्र के बीरंथूब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंची और इलाके की पूरी घेराबंदी कर दी। जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.