अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस पर किया घातक हमला, ट्रंप ने जारी की चेतावनी

अमेरिका ने उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS-WA) के ठिकानों पर एक घातक और शक्तिशाली हमला किया है। इस हमले की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। ट्रंप ने बताया कि यह कार्रवाई उनके निर्देश पर की गई थी और इसका उद्देश्य उन आतंकियों को निशाना बनाना था जो ईसाइयों पर हमले और नरसंहार कर रहे थे।
ट्रंप का बयान
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे आदेश पर, अमेरिका ने उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में ISIS आतंकवादियों पर शक्तिशाली हमला किया, जो निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे। मैंने पहले ही उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने नरसंहार रोक नहीं किया, तो परिणाम भुगतना होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "युद्ध विभाग ने सटीक और प्रभावी हमले किए, जैसा केवल अमेरिका कर सकता है। हमारे देश के नेतृत्व में कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें।"
ISIS-WA का परिचय
अमेरिकी नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के अनुसार, ISIS-वेस्ट अफ्रीका (ISIS-WA) की स्थापना 2015 में हुई थी, जब बोको हराम ने ISIS के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी। यह संगठन न केवल सरकारी ठिकानों और बुनियादी ढांचे पर हमला करता है, बल्कि ईसाई समुदाय को भी मुख्य रूप से निशाना बनाता रहा है।
पहले भी किए गए बड़े पैमाने के हमले
इससे पहले 19 दिसंबर को अमेरिका और जॉर्डन की सेनाओं ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस अभियान में 100 से अधिक सटीक हथियारों से 70 से ज्यादा ISIS ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.