उत्तराखंड: चारधाम यात्रा और मानसून तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक

उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें चारधाम यात्रा की तैयारियों के साथ-साथ हीटवेव और आगामी मानसून सीजन से निपटने की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं समय रहते मजबूत की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी होल्डिंग एरिया को तुरंत सक्रिय किया जाए और वहां पेयजल, भोजन, स्वच्छ शौचालय तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही भारी बारिश या भूस्खलन जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से निकासी योजनाएं तैयार रखने पर जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन के लिए रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.