कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के भीतर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इन इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आईजीएनओयू, अयानगर और डेरामंडी जैसे क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ के साथ-साथ हरियाणा के झज्जर, फरुखनगर, सोहना और पलवल म…

रांची। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। विधि विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश पर की गई है। राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार इससे पहले राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। अधिसूचना में बताया गया है कि राज्यपाल ने संविधान क…


महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा मालशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड–पंढरपुर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग म्हास्वड स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। 15 लोग सवार थे पिकअप में पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन में कुल 15 लोग सवा…


मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भर्ती एक तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म आ गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गांव खाताखेड़ी निवासी तीन वर्षीय मीरद, पुत्री इंतजार, को बुखार की शिकायत के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची अपने परिवार के साथ शेरनगर स्थित…

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा सीट से अपने राजनीतिक अभियान की शुरुआत कर दी। शंकरपुर चौराहे पर आयोजित बड़ी जनसभा में उन्होंने स्थानीय राजनीति से लेकर राज्य सरकार की नीतियों तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मटेरा किसी एक परिवार की राजनीतिक संपत्ति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से एक ही परिवार क्षेत्र की राजनीति पर हावी है, जिसके चलते आम…
