भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, डेवन कॉन्वे पहले मैच से बाहर

HIGHLIGHTS
- टक्कर के बाद दोनों खिलाड़ियों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।
- कॉन्वे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
- हेनरी की चोट पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है।
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम को खिलाड़ियों की चोटों का सामना करना पड़ रहा है। चोट के चलते उसके कई खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवन कॉन्वे भी चोटिल हो गए हैं।
कॉन्वे भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनकी मैट हेनरी से टक्कर हो गई थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी।
कैच लेने के दौरान आपस में भिड़े खिलाड़ी
न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान कैच लेने की कोशिश में कॉन्वे और हेनरी आपस में टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों को तत्काल उपचार दिया गया। हेनरी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि कॉन्वे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, "दोनों खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा लेने पर आगे जानकारी दी जाएगी।"
हेनरी भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। चोट के कारण ही वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी तीन मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वनडे सीरीज में उनकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड ने कहा है कि हेनरी की चोट के बारे में आगे अपडेट दिया जाएगा।
पहले भी लग चुका है झटका
इससे पहले न्यूजीलैंड को रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन के रूप में दो बड़े झटके लगे थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को जानकारी दी थी कि दोनों खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वे वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। चोट के कारण ही रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.