कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बिहार। सारण में वाराणसी-छपरा रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक डीएमयू ट्रेन और खड़ी बस के बीच टक्कर हो गई। यह घटना गौतम स्थान और रिविलगंज घाट स्टेशन के बीच स्थित गोरिया छपरा श्मशान घाट के पास हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव से ग्रामीण एक शव के अंतिम संस्कार के लिए गोरिया छपरा श्मशान घाट पहुंचे थ…


देश के कई हिस्सों में जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों को अभी भी भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अगले कुछ दिनों तक गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 जून के बीच इन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ते तापमान के साथ उमस भी लोगों की परेशान…






