बिहार: गोपालगंज में पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, होमगार्ड चालक की मौत

HIGHLIGHTS
- गोपालगंज के थावे बाईपास पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ।
- तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जवानों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी।
- हादसे में बस चला रहे होमगार्ड जवान विकेश कुमार राय की मौत हो गई।
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र के थावे बाईपास पर पुलिस जवानों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस चला रहे होमगार्ड जवान की जान चली गई।
मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव के रहने वाले विकेश कुमार राय के रूप में हुई है। वह होमगार्ड के जवान थे और पुलिस लाइन में तैनात थे।
तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जवानों से भरी बस को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी सिलसिले में पुलिस लाइन से जवानों को बस के जरिए अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी विकेश कुमार राय को सौंपी गई थी।
विकेश बस में पुलिस जवानों को लेकर थावे बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चला रहे विकेश कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल होमगार्ड जवान को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विकेश कुमार राय की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.