कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी शाहबाज अंसारी के एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सब-मशीन गन, तीन अत्याधुनिक हथियार और 82 कारतूस बरामद किए। शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल पहले भी पकड़े गए थे, जिनमें आतंकी साजिश और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क सामने आए थे।

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में छात्र प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं का भरोसा सिस्टम से टूट चुका है।

ओम प्रकाश राजभर ने पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजभर ने पिछली सरकार पर नकल और नौकरी बेचने के आरोप लगाए। उन्होंने योगी सरकार में नौ लाख नौकरियां देने का दावा किया।

हरियाणा में रोजगार बढ़ाने के लिए 700 नए वीटा बूथ खोलने की योजना, अब तक 674 बूथ खोले जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेयरी से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, ऋण सुविधा और दूध बिक्री को बढ़ावा देने की घोषणा की। प्रदेश में नए दुग्ध प्लांट, 21 मिल्क चिलिंग सेंटर और 1400 हरहित स्टोर खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए मुजफ्फरनगर को 9 सुपर जोन और 89 सेक्टर में बांटा गया। जिले में निगरानी के लिए 14 कंट्रोल रूम और 3 सब-कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ATS, डॉग स्क्वॉड, BDS, PAC सहित कई सुरक्षा टीमों की तैनाती की गई है।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए 29 जुलाई से 12 अगस्त तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 4 अगस्त से NH-58 कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया जाएगा और सामान्य वाहनों का संचालन बंद रहेगा। SSP संजय कुमार वर्मा ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सहयोग की अपील की।

दिल्ली सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये आर्थिक सहायता देने वाली योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू होगा, जहां महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदन जांच के बाद रक्षाबंधन के आसपास पहली किश्त लाभार्थी महिलाओं को मिलने की उम्मीद है।

देहरादून के पथरी बाग में तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हुआ और दुकान संचालक आकाश के पैर में चोट लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर एक महिला बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस के समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी तो महिला पुलिस ने उसे वाहन में बैठाकर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, बेटे के बाइक विवाद के बाद महिला ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया।

कानपुर के जाजमऊ में मूसलाधार बारिश से 6 से अधिक कच्चे मकान ढह गए। जलभराव के कारण कई परिवार प्रभावित हुए, घरेलू सामान और जरूरी चीजें खराब हुईं। हादसे के बाद कई लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोग घायल हुए।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और राजद के रोड शो आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के काफिले की ओर पंपलेट उड़ाए, हालांकि तेजस्वी ने कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी। 30 जुलाई को बांकीपुर सीट पर मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीट दुकानदारों को मांस खुले में नहीं रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई है।

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ यात्रा को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शेषनाग की आकृति वाली भव्य कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी। शिवभक्तों के स्वागत के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही और जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह रूट पर विशेष टीमें तैनात कीं। होटल, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट, साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर के रामपुरी और इंद्रा कॉलोनी में बारिश के बाद गंभीर जलभराव की समस्या सामने आई। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से परेशानियों और बीमारियों के खतरे की बात कही। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नाला निर्माण और स्थायी समाधान की मांग की।