कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मेरठ। मवाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अटौरा रोड से स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग कस्बा मवाना निवासी इकरामुद्दीन को अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कुछ लोगों ने आशंका जताई कि मामला किसी जांच एजेंसी, संभवतः एटीएस से जुड़ा हो सकता है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी होने से इनकार किया है। सुबह स्कॉर्पियो में आए और युवक को ले गए जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्कॉर्पियो में सवार चार लोग अटौरा…


जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए IED ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को अहम सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस साजिश से जुड़े मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में की गई। सूत्रों के अनुसार, जांच में इस हमले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड पाकिस्त…




