कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर चमोली बाजार के पास कुहेड़ क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहान…



उत्तराखंड में सामने आए एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मामले की जांच के तहत एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें सुशील गोरखू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ममता भंडारी, गौरव रोहिला और तरुण कुमार मौर्य शामिल हैं। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबी…



नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (ASP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण बुधवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत कई दलों के स्थानीय नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने स्पष्ट कहा कि “अब लाठी-गोली की राजनीति नहीं चलेगी।” उन्होंने ऐलान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मेरठ की सभी सातों सीटों पर आजाद स…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। बागपत और शामली जिले के छात्रों ने इस बार टॉप रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बागपत के उत्कर्ष ने किया टॉप, जेईई मेंस में भी चमक बागपत जिले के बड़ौत निवासी उत्कर्ष ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि ने शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। खास बात यह है कि उत्कर्ष ने इससे पहले भी जेईई मेंस म…

शिमला: नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने बुधवार सुबह समरहिल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “मोदी मुर्दाबाद” और “एनटीए को बर्खास्त करो” जैसे नारे लगाए। एसएफआई के परिसर सचिव मुकेश ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य पर गंभीर असर डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में…