कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


चंपावत जिले के सल्ली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि छात्रा के साथ तीन लोगों ने मिलकर आपराधिक घटना को अंजाम दिया। मामले में तल्लादेश के पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष…


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे हैं। इस दौरे में उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं का यह कार्यक्रम धार्मिक और शैक्षणिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े पहलुओं की…

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाए और पंजाब समेत देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए। संजय सिंह ने हाल ही में पंजाब में हुए विस्फोटों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं के बाद जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी सामने आई है, वह कई पुराने मामलों की याद दिलाती है। उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए मोड़ विस्फोट का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी राज्य में अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, लेकिन घटना की पूर…

अलीगढ़: काली नदी के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, उसकी चाची की सूझबूझ और बहादुरी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, अतरौली क्षेत्र के रायपुर स्टेशन के पास काली नदी के किनारे मोहिउद्दीनपुर निवासी सुमन अपनी चाची द्रोपा के साथ मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान नदी से अचानक एक मगरमच्छ बाहर निकला और सुमन के पास आकर उनके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। मगरमच्छ युवती को खींचकर नदी की ओर ले जाने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफ…


बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2005 के सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सीबीआई की विशेष अदालत के 2018 के उस निर्णय को बरकरार रखा है, जिसमें सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की खंडपीठ ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान सोहराबुद्दीन शेख के भाइयों रुबाबुद्दीन और नयाबुद्दीन की अपीलों को खारिज कर दिया। इन अपीलों में विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी। विशेष अदालत ने दिसंबर 2018 में अपने फैसले में कहा था कि अभियोजन पक्ष आरोपि…


दक्षिण मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। विशेषज्ञों द्वारा की गई विसरा जांच में जिंक फॉस्फाइड के अंश मिलने की पुष्टि हुई है। यह वही जहरीला पदार्थ है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहों को खत्म करने के लिए किया जाता है और यह अत्यंत घातक रैट पॉयजन माना जाता है। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (44), उनकी पत्नी नसीरीन (35) और उनकी दो बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट में मिले जहरील…