कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मायावती ने बसपा की ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बसपा इसी आधार पर यूपी में चार बार सरकार चला चुकी है। सपा पर चुनावी स्वार्थ के लिए राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब आधे घंटे तक हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री की पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने डीजे की आवाज तेज कर दी। कांवड़िए ‘भोले नचवा दिए, डीजे बजवा दिए योगी ने’ गीत पर जमकर नाचते और जयकारे लगाते नजर आए।

महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर करीब दो किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मंदिर में प्रवेश के दौरान सावन की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

करीब 45 दिन बाद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ। परिजनों के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद किसान मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

दूसरे दौर की बातचीत में छात्रों की मांगों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दो अनशनकारी छात्रों की तबीयत बिगड़ी। 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है।

इस साल 587 पीएचडी, 567 एमटेक और 1049 बीटेक छात्रों को डिग्री दी जाएगी। सोनीपत परिसर में एआई आधारित सुपरकंप्यूटिंग सुविधा परम प्रज्ञा का उद्घाटन होगा। IIT दिल्ली ने पिछले एक साल में 196 नए पेटेंट दाखिल किए और 26 नए स्टार्टअप स्थापित किए।

हाईकोर्ट की अनुमति के बाद अली को प्रयागराज ले जाया गया। झांसी जेल से निकलते समय अली की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उमर और अली को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल की मंजूरी मिली।

परियोजना की जिम्मेदारियां दोनों राज्यों के बीच तय कर दी गई हैं। उत्तराखंड भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में सहयोग करेगा। एक्सप्रेसवे से धार्मिक पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सुमित गिरि और हैप्पी शर्मा शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे। नैथला हसनपुर गांव में दोनों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। एसपी सिटी ने बिना अनुमति रोड शो करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।

छोटी बहन में जांच के दौरान H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एमआरआई में बच्ची के मस्तिष्क में एएनईसी के संकेत मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हादसा शनिवार सुबह मकसूदां बाईपास हाईवे पर हुआ। ट्रक चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी।

पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। जेपी गंगा पथ के विस्तार समेत कई सड़क और एलिवेटेड रोड परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में 'नाबार्ड इन बिहार' बुकलेट का विमोचन किया गया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों न्यायिक अधिकारियों की सेवाओं का इस्तेमाल अन्य जिम्मेदारियों में करने का अनुरोध किया था। वीरेंद्र कुमार खर्ता और अजय गर्ग को नए विशेष न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। तबादले के बावजूद सुरक्षित फैसलों को निर्धारित समय में सुनाने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे कपिल विहार कॉलोनी में हुई। आरोपी स्कॉर्पियो और दो थार में सवार होकर पहुंचे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।

हादसा शनिवार सुबह चालुज मोड़ के पास हुआ। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार बताए गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।