परविंदर सिंह झोटा की मौत के 24 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, चंडीगढ़ PGI ले जाया जाएगा शव

HIGHLIGHTS
- परविंदर सिंह झोटा की मौत के 24 दिन बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
- शव को चंडीगढ़ स्थित PGI ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
- अदालत ने लक्खा सिधाना और मोहनजीत सिंह शेरों के रिलीज वारंट जारी किए।
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 24 दिन बाद शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में किया जाएगा। सिविल अस्पताल प्रशासन ने शव को पीजीआई पहुंचाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, वीरवार को अदालत ने लक्खा सिधाना और मोहनजीत सिंह शेरों की रिहाई के लिए रिलीज वारंट भी जारी कर दिए।
इससे पहले वीरवार देर शाम बचत भवन में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने परिवार तथा एक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी सभी मांगों को स्वीकार करते हुए झोटा हत्याकांड के बाद गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जल्द रिहा कराने के लिए केसलेशन रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का आश्वासन दिया गया।
24वें दिन भी जारी रहा धरना
दूसरी ओर, परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में तिकोनी चौक पर चल रहा धरना 24वें दिन भी जारी रहा।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि परविंदर झोटा के शव को चंडीगढ़ पीजीआई भेजने से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नियमानुसार शव सीबीआई को सौंपा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.