कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

औरंगाबाद के बलिकरना गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

काजल चौधरी 90 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा कर रही हैं। मुजफ्फरनगर में उनकी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, लोगों ने सराहा। काजल ने बुजुर्गों की सेवा और संस्कारों का संदेश दिया।

लखनऊ कोर्ट मारपीट मामले में हाई कोर्ट ने चार अधिवक्ताओं पर सख्ती दिखाते हुए प्रवेश पर रोक लगाई। अदालत ने अधिवक्ताओं से आयकर रिटर्न और संपत्ति का पूरा विवरण मांगा। हाई कोर्ट ने घटना की जांच और अन्य आरोपितों की पहचान के निर्देश दिए।

रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश के कारण एनएच-107 सिल्ली के पास बंद हो गया, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा को एहतियातन आंशिक रूप से रोका गया है।

मुजफ्फरनगर में तमंचे और कारतूस के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। साइबर सेल ने संज्ञान लेकर नई मंडी कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस युवक की पहचान कर हथियार के स्रोत और संपर्कों की जांच कर रही है।

गीता कॉलोनी यमुना खादर में डूबे चार लोगों में से तीन के शव बरामद किए गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने हेमंत और राजन के शव मंगलवार को तलाश अभियान के दौरान निकाले। चौथे लापता युवक सचिन की तलाश अभी जारी है।

रामपुर में बारिश के दौरान नाले में डूबे 8 वर्षीय अब्दुल करीम का शव 18 घंटे बाद मिला। तेज बहाव और नाले की गहराई के कारण रात तक बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 2 हजार से ज्यादा किसान भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से बातचीत की मांग की।

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया गया। कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार माओवादियों से संगठन के नेटवर्क और अन्य गतिविधियों को लेकर पूछताछ जारी है।

स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 939 में देरी के कारण 180 से ज्यादा यात्री छह घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों ने एयरलाइन पर सही जानकारी नहीं देने और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। स्पाइसजेट ने तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द होने और अतिरिक्त उड़ान चलाने की जानकारी दी।

सीएम धामी ने आपदा स्थिति को लेकर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में देरी न करने के निर्देश दिए। भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच जिलों की स्थिति, जलस्तर और बंद मार्गों की समीक्षा की गई। चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए।

तेज प्रताप यादव मंगलवार को बेऊर केंद्रीय कारा से रिहा हुए, समर्थकों ने नारेबाजी कर किया स्वागत। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे रहे, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। समर्थक वीणा मानवी ने मामले को चुनावी रंजिश बताते हुए तेज प्रताप यादव को फंसाने का आरोप लगाया।

बीकानेर के महाजन क्षेत्र में खेत से संदिग्ध ड्रोन मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। ड्रोन मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, सैन्य अधिकारी और आर्मी इंटेलिजेंस ने जांच शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की पहचान और उसके खेत तक पहुंचने के कारणों का पता लगा रही हैं।

69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से सुझाव मांगे हैं। सहमति बनने पर कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत मामले का निपटारा कर सकता है। मामले में करीब 5000 उम्मीदवारों को लेकर पेंच बना हुआ है, जिन्हें पहले नौकरी का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।

दिल्ली में मानसून की तेज बारिश से तापमान गिरा, मौसम सुहावना हुआ लेकिन कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बनी। मंगलवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, पूसा में सबसे ज्यादा 80 मिमी तक पानी गिरा। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।