कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया गया। कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार माओवादियों से संगठन के नेटवर्क और अन्य गतिविधियों को लेकर पूछताछ जारी है।

स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 939 में देरी के कारण 180 से ज्यादा यात्री छह घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों ने एयरलाइन पर सही जानकारी नहीं देने और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। स्पाइसजेट ने तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द होने और अतिरिक्त उड़ान चलाने की जानकारी दी।

सीएम धामी ने आपदा स्थिति को लेकर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में देरी न करने के निर्देश दिए। भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच जिलों की स्थिति, जलस्तर और बंद मार्गों की समीक्षा की गई। चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए।

तेज प्रताप यादव मंगलवार को बेऊर केंद्रीय कारा से रिहा हुए, समर्थकों ने नारेबाजी कर किया स्वागत। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे रहे, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। समर्थक वीणा मानवी ने मामले को चुनावी रंजिश बताते हुए तेज प्रताप यादव को फंसाने का आरोप लगाया।

बीकानेर के महाजन क्षेत्र में खेत से संदिग्ध ड्रोन मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। ड्रोन मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, सैन्य अधिकारी और आर्मी इंटेलिजेंस ने जांच शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की पहचान और उसके खेत तक पहुंचने के कारणों का पता लगा रही हैं।

69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से सुझाव मांगे हैं। सहमति बनने पर कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत मामले का निपटारा कर सकता है। मामले में करीब 5000 उम्मीदवारों को लेकर पेंच बना हुआ है, जिन्हें पहले नौकरी का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।

दिल्ली में मानसून की तेज बारिश से तापमान गिरा, मौसम सुहावना हुआ लेकिन कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बनी। मंगलवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, पूसा में सबसे ज्यादा 80 मिमी तक पानी गिरा। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। दोनों आरोपितों ने कोर्ट के आदेश पर अपने वॉयस सैंपल जमा किए, जिनके आधार पर सीबीआई वैज्ञानिक जांच आगे बढ़ाएगी। सीबीआई को 11 अगस्त तक चालान पेश करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि एम्स मेडिकल बोर्ड की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी जांच में अहम मानी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उड़ी सेक्टर में LoC के पास माइन विस्फोट से सेना के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को मौके से सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर के सेना बेस अस्पताल पहुंचाया गया। दफादार विजय कुमार और नायक शरणप्पा अंगारी का अस्पताल में इलाज जारी है, सेना के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और करीब 5,500 सब-इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को पारंपरिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। कांवड़ की ऊंचाई, साउंड सिस्टम और भड़काऊ सामग्री को लेकर नियम तय, सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर।

चंबा में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से 50 से अधिक घर प्रभावित हुए, कई मकानों में पानी और मलबा भर गया। भूस्खलन से सड़कें बंद हुईं, कई वाहन मलबे में दबे और बिजली-पानी की सेवाएं भी प्रभावित रहीं। विधायक और प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किए।

स्वाति मालीवाल ने पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए और कई परीक्षाओं में नकल के आरोप लगे। मालीवाल ने पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की और आम आदमी पार्टी पर भी आरोप लगाए।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी शाहबाज अंसारी के एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सब-मशीन गन, तीन अत्याधुनिक हथियार और 82 कारतूस बरामद किए। शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल पहले भी पकड़े गए थे, जिनमें आतंकी साजिश और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क सामने आए थे।

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में छात्र प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं का भरोसा सिस्टम से टूट चुका है।

ओम प्रकाश राजभर ने पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजभर ने पिछली सरकार पर नकल और नौकरी बेचने के आरोप लगाए। उन्होंने योगी सरकार में नौ लाख नौकरियां देने का दावा किया।