कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


दिल्ली से बागडोगरा जा रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से हवाई सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां पहुंचते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसकी सघन जांच शुरू कर दी गई। विमान के लैंड करते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया और बम निरोधक दस्ता तथा सीआईएसएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। विमान के अंदर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। इस दौरान एयरपोर्ट पर वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। एयरपोर्…

नोएडा। रविवार तड़के सेक्टर-63 के ई-ब्लॉक स्थित एक ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर भड़की और देखते ही देखते पहली मंजिल तक फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हुआ और मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, सुबह करीब छह बजे बीजी इन्फो प्राइवेट लिमिटेड की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। अलर्ट मिलते ही दो दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने तेज कार्रवाई करते…

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बीते छह महीनों के भीतर विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरी बार फीस बढ़ाए जाने से छात्रों के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। संस्थागत सुविधाओं से जुड़ी नई दरें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगी। इसके साथ ही पिछले चार वर्षों में केंद्र स्तर पर वसूली जाने वाली यूनिवर्सिटी फीस में कुल मिलाकर लगभग 156 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। ताजा संशोधन के बाद कुल फीस में दिल्ली विश्वविद्यालय का हिस्सा बढ़कर 4,100…