कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।




संभल जिले के सिरसी कस्बे के मोहल्ला शर्की में सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध मकानों को सोमवार से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से मकानों को गिराना शुरू किया। ये मकान लगभग दस साल पहले ग्राम समाज और खाद के गड्ढों की आरक्षित भूमि पर बनाए गए थे। लंबे समय से मामले को लेकर शिकायतें जारी थीं, जो अंततः तहसीलदार न्यायालय तक पहुंच गईं। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान सभी तथ्यों को देखते हुए मकान खाली करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद मकान मालिक समय पर अपने घर खाली नहीं कर स…


वाराणसी में दालमंडी क्षेत्र के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत चल रहा ध्वस्तीकरण अभियान सोमवार को नए चरण में पहुंच गया। प्रशासन ने सुबह चौक थाना की ओर से बुलडोजर को इलाके में प्रवेश कराया, जिसके बाद मलबा हटाने और संरचनाएं गिराने का काम तेज कर दिया गया। मौके पर मजदूरों की टीम के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अब तक हथौड़ों से की जा रही तोड़फोड़ के बाद सोमवार से भारी मशीनों का इस्तेमाल शुरू किया गया। दालमंडी की संकरी गलियों में पहले बैरिकेडिंग की गई, फिर पुलिस, प्रशासन और लोक निर्माण…

राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर युवाओं को केंद्र में रखकर ‘युवा प्रतिभा सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने स्वा…