अयोध्या में बुलडोजर से स्वागत, पंकज चौधरी बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को राजधानी लखनऊ से अवध क्षेत्र के दौरे पर निकलते हुए रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन पर सपा से निष्कासित गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने एक अनोखे अंदाज में स्वागत कर सभी का ध्यान खींच लिया।
जुबेरगंज बाजार के समीप हाईवे के दोनों ओर एक के बाद एक खड़े किए गए एक दर्जन से अधिक बुलडोजरों के जरिए स्वागत किया गया। जैसे ही पंकज चौधरी वहां पहुंचे, बुलडोजरों से फूलों की वर्षा की गई। अलग-अलग मशीनों पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से पुष्प बरसाकर उनका अभिनंदन किया।
अयोध्या पहुंचकर पंकज चौधरी ने यहीं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत का संकेत दिया। जिले की सीमा पर उनके स्वागत के लिए पूर्व सांसद लल्लू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता से मिले स्नेह का जवाब वे 2027 के चुनाव में देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.