सोना ₹2,530 टूटा, चांदी के भाव में भी आई कमी; जानें नए रेट

HIGHLIGHTS
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई।
- MCX पर सोना मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
- वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि भारतीय वायदा और हाजिर बाजार में इनके दामों की चाल अलग रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, वहीं चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। दूसरी ओर, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के बेंचमार्क रेट्स में सोने और चांदी, दोनों के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
IBJA पर सोने और चांदी के भाव में कितनी गिरावट?
IBJA की ओर से शाम 5 बजे जारी किए गए रेट्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,530 रुपये की कमी आई। इसके बाद इसका भाव घटकर 1,37,524 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
वहीं, 22 कैरेट सोना 2,299 रुपये सस्ता हुआ और इसकी कीमत 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह 18 कैरेट सोने के भाव में भी 1,883 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अब यह 1,03,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
हाजिर बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। IBJA के मुताबिक, चांदी का भाव 1,372 रुपये टूटकर 1,79,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.