कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने कहा है कि तीनों सेनाओं के समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित थिएटराइजेशन योजना पर विचार-विमर्श जारी है, और इससे जुड़ा हर निर्णय राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायुसेना इस सुधार प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रही, बल्कि इसके स्वरूप को भारत की सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप बनाने पर जोर दे रही है। थिएटराइजेशन योजना का उद्देश्य थलसेना, नौसेना और वायुसेना की क्षमताओं को एकीकृत कर देश की रक्षा संरचना को और अधि…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के समर्थन में चुनावी माहौल को गरमाते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए की राजनीति सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए होती है। उन्होंने कहा, “एनडीए का डायलॉग है- ‘आइ न हमारा बिहार में, दिखेगा विकास’, जबकि विरोधियों का नारा है - ‘आइ न हमारा बिहार में, ठोक देंगे कपार में।’ यही दोनों के नजरिए में सबसे…

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद अनिल अंबानी समूह ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई का उनकी सूचीबद्ध कंपनियों के व्यावसायिक संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। समूह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड पहले की तरह सामान्य रूप से काम कर रही हैं और अपने विकास, परिचालन उत्कृष्टता तथा शेयरधारकों के हितों पर केंद्रित हैं। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 31 अक्टूबर को चार अलग-अलग आदेश जारी क…