कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

बिहार। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव अखाड़ाघाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। नदी किनारे मिला युवक का शव गुरुवार शाम स्थानीय लोगों ने बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस क…

मुजफ्फरनगर: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर से गगनदीप उर्फ गुरी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला चर्चा में आ गया है और गांव में हलचल का माहौल है। गगनदीप मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरे खादर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है। परिवार ने बताया—हमें जानकारी नहीं आरोपी के भाई लाढ़ी सिंह ने कहा कि उन्हें गगनदीप की गि…


राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल जंगल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई। इलाके में लगातार भारी गोलीबारी की सूचना है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन ‘शेरवाली’ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है ताकि ऑपरेशन को निर्णायक बनाया जा सके। घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षाबलों…



तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. शांतनु सेन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संबोधित एक पत्र के माध्यम से उठाया, जिसमें उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात और हाल में सामने आए विवादों को कारण बताया है। अपने इस्तीफे में डॉ. शांतनु सेन ने लिखा कि कई अवसरों पर वह पार्टी की कुछ नीतियों से सहमत नहीं रहे, इसके बावजूद उन्होंने मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से पार्ट…

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर हुई नाश्ते की बैठक के बाद कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीएम आवास पर हुई इस बैठक के दौरान सिद्धरमैया ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।बाद में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने स्वयं कहा, “मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय में भेज दिया है। राज्यपाल…

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां तापमान लगातार 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण हीटस्ट्रोक और अन्य गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह स…