कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

झारखंड: चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। मृत महिला स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाजार क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही…

आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के जीवन में नए बदलाव और अवसरों के संकेत दे रही है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को रिश्तों और स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए 16 मई का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज आपके लिए सफलता और उपलब्धियों से भरा दिन रह सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी कार्य पूरा होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी अनजान व्यक…

नई दिल्ली। देश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि केरल में मानसून 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो मानसून तय तारीख से करीब छह दिन पहले भारत में प्रवेश करेगा। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के आसपास पहुंचता है, जिसके बाद यह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगती है। पिछले वर्ष मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी। मौ…




केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2047 तक ‘नशा मुक्त भारत’ का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश की सुरक्षा एजेंसियां मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने हेतु एक विस्तृत रणनीति पर काम कर रही हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की ओर से आयोजित आर.एन. काओ स्मृति व्याख्यान-2026 को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह बात कही। इस वर्ष के व्याख्यान का विषय ‘न…

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भोजशाला मामले में आए हालिया फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संविधान की मूल भावना और धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने आरोप लगाया कि अदालत ने ‘Places of Worship Act’ और ऐतिहासिक दस्तावेजों को नजरअंदाज किया है। उनका कहना था कि इस तरह के फैसले भविष्य में नए धार्मिक विवादों को जन्म दे सकते हैं। ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी म…

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, लेकिन संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। शनिवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर हुई इस बैठक में ममता बनर्जी ने हारे हुए उम्मीदवारों से बातचीत की और संगठन को दोबारा खड़ा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता साथ बने रहना चाहते हैं, वे टूटे हुए पार्टी कार्यालय…
